ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन का खूनी खेल: ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, नदी की चढ़ाई पर हुआ हादसा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा-डंगनिया में मंगलवार शाम नदी से रेत निकालते समय ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी महेंद्र कश्यप के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार और ढलान बनी काल

मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र कश्यप पेशे से मजदूर था और मंगलवार शाम ट्रैक्टर लेकर गांव के पास स्थित नदी से रेत निकालने गया था। श्रमिकों ने जब ट्रैक्टर की ट्रॉली में पूरी तरह रेत भर दी, तब महेंद्र उसे लेकर गांव की ओर रवाना हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी से बाहर निकलते समय एक ऊँची चढ़ाई पर ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक थी। इसी दौरान महेंद्र का संतुलन बिगड़ा और वह इंजन से सीधे नीचे गिर गया। भारी भरकम ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

हादसे के बाद मौके पर मौजूद श्रमिकों ने तत्काल परिजनों और सीपत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम (PM) की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button