छत्तीसगढ़दुर्ग

अब क्यूआर कोड से भी दर्ज करा सकते है शिकायत, दुर्ग पुलिस का प्रयास, भिलाईनगर सब डिवीजन से शुरुआत

अनिल गुप्ता@दुर्ग। अब यदि पुलिस से शिकायत करना है। तो लोग क्यूआर कोड से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जनता के साथ सीधा संबध बढ़ाने के लिए दुर्ग पुलिस ने एक अभिनव प्रयास किया है। इस नई प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगो का नाम गुप्त रखा जायेगा। भिलाईनगर सब डिवीजन से इसकी शुरुआत की गई है। आने वाले समय मे अन्य डिवीजन में भी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

मोबाईल में जाकर QR कोड स्कैनर एप्लिकेशन को इंस्टाल करना पड़ेगा

पुलिस के किसी भी थाने में यदि सुधार की जरूरत महसूस हो रही हो। या फिर पुलिसिंग में सुधार या फिर अन्य कोई शिकायत दर्ज करानी हो। तो अब आम जनमानस सीधे नई तकनीक इस्तेमाल के माध्यम से पूर्ण कर सकते हैं। लेकिन उन्हें पहले अपने मोबाईल में जाकर QR कोड स्कैनर एप्लिकेशन को इंस्टाल करना पड़ेगा। और फिर इस लिंक से कोई भी फीडबैक आप दे सकते हैं। लोगो के अनुभव और विचारों को न सिर्फ गुप्त रखा जायेगा। बल्कि उनके द्वारा दिये विचारों पर सुधार भी किया जायेगा। दुर्ग पुलिस के सीसीटीएनएस टीम ने इस कार्ययोजना को तैयार किया है।

भिलाईनगर सब डिवीजन से शुरुआत

इसकी शुरुआत भिलाईनगर सब डिवीजन से की गई है। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस डिजिटल फ़ीडबैक का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। QR कोड से भेजे गये शिकायत और फीडबैक पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। और फिर जिसने भी अपने विचार भेजा है। उसके पास वापस संदेश भेजा जाता है। आमजनता से मिलकर इस नई तकनीक से पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button