Uncategorized

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा के ग्राम राजपुर में की कई घोषणायें…

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा पहुंचे। जहां ग्राम राजपुर में उन्होंने जनता के लिए कई घोषणाएं की.

1. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।

2. ग्राम बसंतपुर एवं घटगांव में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जायेगी। 

3. लैलूंगा से पोतरा मार्ग में खारून नदी पर नये पुलिया का निर्माण किया जायेगा।

4. कटंगपारा से सलिहापारा पहुंच मार्ग पर खारून नदी में नया पुलिया बनायेंगे। 

5. लैलूंगा के शासकीय गहिरा गुरू रामेश्वर कॉलेज में नये कमरों का निर्माण किया जायेगा तथा हर संकाय में सीटों की संख्या बढ़ाई जायेगी।

6. लैलूंगा में नये इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button