छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 59  नए मरीजों की पहचान, 238 एक्टिव केस

रायपुर।  प्रदेश में आज कोरोना के 59 नए मरीजों की पहचान हुई है।  वहीं 11 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है।  जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  राज्य में आज कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है।  

प्रदेश ने आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 3, राजनांदगांव से 10, बेमेतरा से 1, रायपुर से 16,  बिलासपुर से 10, कोरबा से 1,  जांजगीर -चांपा से 4, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 1,   कोंडागांव से 7  और कांकेर से 6  मरीज शामिल है।  

आज मिले कोरोना मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 78 हजार 102 हो गई है।  जिसमे से 238 एक्टिव मामले है।  वहीं 11 लाख 63  हजार 716  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।  जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14148  मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button