Chhattisgarh

प्रदेश के 100 रचनाकारों का वृंदावन हाल में होगा सम्मान

रायपुर। राजधानी रायपुर के वृंदावन सभागृह में 20 अप्रैल, रविवार को एक खास कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रदेश के 100 रचनाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक और साहित्यिक संस्था “वक्ता मंच” द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान सम्मानित रचनाकार अपनी कविताओं का पाठ भी करेंगे।
संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि यह आयोजन हर साल नए और पुराने दोनों रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। कई जिलों से महिला और पुरुष रचनाकार इसमें हिस्सा लेंगे। राजेश पराते ने बताया कि वक्ता मंच पिछले 30 सालों से ऐसे आयोजन कर रहा है और हज़ारों साहित्यकारों को मंच दे चुका है। इस बार भी संस्था की पूरी टीम पूरे जोश के साथ तैयारी में जुटी है।

Related Articles

Back to top button