Surajpur: 6 महीने बाद बस स्टैण्ड का ये हाल…. नगरपालिका उपाध्यक्ष ने तूफान को बताई वजह…..पानी में गए करोड़ो रुपए

अंकित सोनी@सूरजपुर। (Surajpur) जिले का हाईटेक बस स्टैंड लोकार्पण के 6 महीने बाद ही भ्रष्टाचार की कहानी बयां करने लगा है। जिला मुख्यालय में लगभग पाँच करोड़ की लागत से बने हाईटेक बस स्टैंड का लोकार्पण बीते दिसम्बर महीने मे प्रदेश के मुख्यमंत्री के हांथों हुआ था। लोकार्पण के 6 महीने बाद ही बस स्टैंड के कई हिस्से में दरार पड़ गया है। जबकि आकर्षक दिखाने लगाया गया ACP बोर्ड भी ज्यादा दिन नही टिक पाया।
बस स्टैंड की हालत पर सत्तापक्ष के पार्षद ने बस स्टैंड में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का आरोप लगाते CMO को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जाँच कर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति पूर्व के कार्यकाल में मिली थी जो कि भाजपा स्थापित थी,,,, तो वहीं बस स्टैंड का निर्माण कार्य कांगेस के कार्यकाल में हुआ और लोकार्पण भी कांग्रेस के सरकार आने के बाद हुआ है। यही कारण है कि निकाय में भाजपा से नगरपालिका उपाध्यक्ष ने ACP के उड़ने के पीछे तूफान को कारण मानते हुए जाँच की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही भवन में क्रेक होने पर अधिकारियों से जाँच कराने की बात कही है।