Sukma: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 4 माओवादियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद

सुकमा। जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। 231 वीं वाहिनी ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सुरक्षाबलों की टीम ग्राम दुर्मा के पास पहुंची थी। जिन्हें कुछ संदिग्ध लोगों दिखाई दिए। जो कि सुरक्षाबलों को देखकर भागने लगे। जिन्हें सुरेन्द्र सिंह कमाण्डेंट 231 वीं वाहिनी के नेतृत्व में टुकड़ी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम माड़वी देवा पिता का नाम शुक्का देवा गॉंव दुर्मा करकापारा डीएकेएमएस सदस्य, मुचाकी नंदा पिता का नाम मुचाकी हिड़मा गॉंव तोलवर्ती उम्र 35 वर्ष मिलिशिया सदस्य, शुक्का मुचाकी पिता का नाम नाम डोरा मुचाकी गॉंव तोलवर्ती, पटेलपारा मिलिशिया सदस्य सोढ़ी लखमा पिता का नाम सोढ़ी पाण्डु उम्र 40 वर्ष गॉंव गुमड़ी सरपंचपारा मिलिशिया सदस्य होना बताया।
पकड़े गये सक्रिय माओवादियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई थी :-
1. वायरलैस सेट 01 नग।
2. जिंदा आई०ई०डी० 2 नग।
3. जिलेटिन छड़ 5 नग।
4. काली नक्सली वर्दी 01 नग।
5. मैगजीन पोच 01 नग।
6. मुर्गा चाकू 04 नग।
7. रेजर 01 नग।
8. तीर (लोहा) 4 नग।
9. तीर (बम्बु) 02 नग।
10. पिट्ठू पोच 01 नग।
11. मैग्जीन थैला 01 नग।
12. बैटरी 06 नग।
13. बैटरी चार्जर 01 नग।
14. पटाखा 5 नग।
15. चार्जर 1 नग।
16. कैंची 01 नग।
17. बिस्कुट पैकेट 04 नग।
18. साबुन (नहाने) 02 नग।
19. स्टील थाली 02 नग।
20. झोला 01 नग।
21. गुटखा 02 नग।
22. वायर 05 मीटर 2 नग।
23. दवाईयां।