छत्तीसगढ़क्राईमबिलासपुर

पति ने पत्नी और 3 मासूम की गला घोंटकर की हत्या, अवैध संबंध बना हत्या की वजह

बिलासपुर: जिले के मस्तूरी क्षेत्र के हिर्री से दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां पति ने पत्नी और 3 मासूम की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सभी को गला घोंटकर मार डाला। बच्चों की उम्र 5 से 2 साल तक की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की खबर इलाके में फैलते ही सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। जिसे हत्या की प्रमुख वजह बताई जा रही है। बहरहाल जांच में ही पता चल पाएगा कि आरोपी ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दिआ।

Related Articles

Back to top button