छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन, ‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में ‘‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ थीम पर केन्द्रित छत्तीसगढ़ शासन के वर्ष 2022 के वार्षिक कैलेंडर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ वर्ष 2022 का विमोचन किया। वर्ष 2022 का कैलेण्डर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर केन्द्रित है। जिसमें आकर्षक फोटोग्राफ्स के माध्यम से शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा और संयुक्त सचिव जनसम्पर्क उमेश मिश्रा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Big Breaking: भोपालपटनम के करीब टाइगर की मौजूदगी, युवक को दौड़ाया, भागकर बचाई जान, निदेशक ने दी जानकारी

कैलेण्डर में माह जनवरी के पन्ने पर धान के कटोरे छत्तीसगढ़ के किसानों को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर साल समर्थन मूल्य पर की जाने वाली धान की खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से विभिन्न फसलों को दी जा रही आर्थिक मदद से खुशहाल किसान का चित्र प्रदर्शित किया गया है। फरवरी माह में छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत रागी फसल को दर्शाया गया है। राज्य शासन द्वारा इस मिशन के तहत मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के साथ उनके प्रसंस्करण और विपणन की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मार्च माह में सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना, गौठानों के मल्टीयूटिलिटी सेंटर, वर्मी कम्पोस्ट तैयार करती महिलाएं चित्र में दर्शायी गई हैं।

Sarguja: 54 हेड कांस्टेबल बने ASI, आदेश जारी, देखिए सूची

राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा गांवों के समग्र आर्थिक विकास पर जोर दिया जा रहा है। अप्रैल माह में लाख की खेती का चित्र दर्शाया गया है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी और प्रसंस्करण, लाख व मछलीपालन को कृषि का दर्जा देकर वनवासियों को सशक्त करने की पहल की गई है। प्रदेश में 7 से बढ़ाकर 52 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी, प्रसंस्करण और विपणन से लाखों लोगों को रोजगार देने की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button