बेटे ने पैथोलॉजी मालिक पिता की गोली मारकर हत्या की, शव काटकर नीले ड्रम में छिपाया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पैथोलॉजी लैब के मालिक मानवेंद्र सिंह की उनके ही 21 वर्षीय बेटे अक्षत ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव के कई टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में भर दिया। आरोपी ने सिर को अलग स्थान पर फेंक दिया, जबकि धड़ को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहा था। मामले का खुलासा होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना आशियाना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-एल स्थित मकान नंबर 91 की है। मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे। उनके बेटे अक्षत ने ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने लगातार बयान बदले, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में अक्षत ने लाइसेंसी राइफल से पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने शव के टुकड़े किए। कुछ हिस्सों को कार में ले जाकर फेंक दिया और बाकी धड़ को नीले ड्रम में भरकर घर में छिपा दिया।

सिर को भी अलग स्थान पर ठिकाने लगाया गया। आरोपी ने बहन कृति के सामने ही वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण बहन ने भी चुप्पी साधे रखी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली, जहां ड्रम में भरा धड़ बरामद हुआ। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

लखनऊ में सनसनी: बेटे ने पैथोलॉजी मालिक पिता की गोली मारकर हत्या की, शव काटकर नीले ड्रम में छिपायाडीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Exit mobile version