सिविल सेवा दिवस की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) पर सभी सिविल सेवकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल सेवक देश की सेवा में अहम भूमिका निभाते हैं। वे सरकार और जनता के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं। उनकी मेहनत और ईमानदारी से ही योजनाएं ज़मीन तक पहुँचती हैं और देश आगे बढ़ता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिविल सेवा सुशासन (अच्छे प्रशासन) की रीढ़ है। यह दिन हमें उनके योगदान को याद करने और आगे की चुनौतियों पर सोचने का मौका देता है।उन्होंने सिविल सेवकों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाएं और देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने में अपना योगदान देते रहें।

Exit mobile version