RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने PM मोदी के प्रिंसिपल सेकेट्री

दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को एक नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 के पद पर नियुक्त किया है। दास अब इस पद पर अगले आदेश तक कार्य करेंगे।

शक्तिकांत दास 2018 से 2023 तक आरबीआई के गवर्नर रहे थे और उन्होंने देश की आर्थिक चुनौतियों से निपटने में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह पीएम मोदी को प्रमुख आर्थिक और वित्तीय मामलों में रणनीतिक सलाह देंगे।

दास एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और ओडिशा के भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी सेवाओं के दौरान केंद्र और तमिलनाडु सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

Exit mobile version