देश - विदेश

Modi Cabinet: अनुराग को सूचना प्रसारण मंत्रालय, किरण रिजजू होंगे देश के नए कानून मंत्री, सिंधिया को मिली नागरिक उड्डयन मंत्रालय की जिम्मेदारी, देखिए मोदी कैबिनेट की नई लिस्ट.

नई दिल्ली। (Modi Cabinet)  मोदी कैबिनेट में बड़ी फेरबदल देखने को मिली. किरण रिजजू, अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी , जीके रेड्डी का कद बढ़ा हैं, तो कई मंत्रियों की मंत्रिमंडल से छुट्टी भी की गई है. इस बार कई नए चेहरों को जगह दी गई है, कौन से नेता को किस मंत्रालय (Full list of new ministers) की जिम्मेदारी दी गई है. ये है मोदी कैबिनेट की नई लिस्ट.

कैबिनेट मंत्री (New Cabinet ministers)

1. राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री

2. अमित शाह – गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री

3. नितिन जयराम गडकरी – सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री

4. निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री

5. नरेंद्र सिंह तोमर – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

6. डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर – विदेश मंत्री

7. अर्जुन मुंडा – जनजातीय मामलों के मंत्री

8. स्मृति जुबिन ईरानी – महिला एवं बाल विकास मंत्री

9. पीयूष गोयल – वाणिज्य और उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री और कपड़ा मंत्री

10. धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री

11. प्रल्हाद जोशी – संसदीय कार्य मंत्री, कोयला मंत्री, और खान मंत्री

12. नारायण तातू राणे – सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री

13. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री

14. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

15. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री

16. गिरिराज सिंह – ग्रामीण विकास मंत्री, और पंचायती राज मंत्री

17. ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया – नागरिक उड्डयन मंत्री

18. रामचंद्र प्रसाद सिंह – इस्पात मंत्री

19. अश्विनी वैष्णव – रेल मंत्री, संचार मंत्री, और इलेक्ट्रॉनिक्स-सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

20. पशुपति कुमार पारस – खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्री

21. गजेन्द्र सिंह शेखावत – जल शक्ति मंत्री

22. किरण रिजिजू – कानून और न्याय मंत्री

23. राज कुमार सिंह – विद्युत मंत्री, और ऊर्जा मंत्री

24. हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री, और आवास और शहरी मामलों के मंत्री

25. मनसुख मंडाविया – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, और रसायन और उर्वरक मंत्री

26. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, और श्रम और रोजगार मंत्री

27. महेंद्र नाथ पाण्डेय – भारी उद्योग मंत्री

28. पुरुषोत्तम रूपाला – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री

29. जी. किशन रेड्डी – संस्कृति मंत्री, पर्यटन मंत्री, और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्री

30. अनुराग सिंह ठाकुर – सूचना और प्रसारण मंत्री, और युवा मामले और खेल मंत्री

Related Articles

Back to top button