StateNewsखेलदेश - विदेश

स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की जीत, हैती को हराकर ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंचा; ब्राजील को मोरक्को ने रोका

ईस्ट रदरफोर्ड। फुटबॉल वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड ने 44 साल बाद जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। दुनिया की 37वें नंबर की टीम स्कॉटलैंड ने रविवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में हैती को 1-0 से हराकर तीन अंक हासिल किए। बूस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्कॉटलैंड के लिए जॉन मैक्गिन ने 28वें मिनट में गोल किया, जो मैच का निर्णायक साबित हुआ।

इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गया है। टीम के खाते में तीन अंक हैं। वहीं, हैती हार के बाद सबसे निचले स्थान पर है। स्कॉटलैंड को फीफा वर्ल्ड कप में 36 साल बाद जीत मिली है। इससे पहले टीम ने 1990 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी। वहीं, 1982 के बाद यह पहला मौका है जब स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबले में जीत हासिल की है।

ग्रुप-सी के दूसरे मुकाबले में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील को मोरक्को ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में 1934 के बाद से अब तक अजेय बनी हुई है। हालांकि इस बार उसे जीत नहीं मिल सकी।

मोरक्को ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए 21वें मिनट में बढ़त हासिल की। इस्माइल साइबारी ने बेहतरीन फिनिश करते हुए गोल दागा। इसके बाद ब्राजील ने वापसी की और स्टार खिलाड़ी विनिसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। यह विनिसियस का ब्राजील के लिए 10वां अंतरराष्ट्रीय गोल था।

इस मैच में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार मैदान पर नहीं उतरे। वह चोट से उबर रहे हैं। टीम 2002 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ टूर्नामेंट में उतरी है।

स्कॉटलैंड और हैती के मुकाबले में शुरुआती दौर से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। स्कॉटलैंड ने कई मौके बनाए और मैक्गिन के गोल के बाद बढ़त बनाए रखी। हैती ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन स्कॉटलैंड के डिफेंस और गोलकीपर ने उसे सफल नहीं होने दिया।

ग्रुप-सी में अब स्कॉटलैंड तीन अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मोरक्को और ब्राजील के एक-एक अंक हैं। आने वाले मुकाबलों में सभी टीमों की नजरें अगले दौर में जगह बनाने पर होंगी।

Related Articles

Back to top button