देश - विदेश

JNU को मिली पहली पहली महिला वीसी, शांतिश्री धूलिपुडी पंडित बनाई गई वाइस चांसलर

नई दिल्ली। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बन गई हैं।

निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राजनीति और लोक प्रशासन विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुडी पंडित को जेएनयू के अगले कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। वह जेएनयू की पहली महिला कुलपति हैं।

कुमार को अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुमार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

15 जुलाई, 1962 को रूस (USSR) के सेंट पीटर्सबर्ग में जन्मी, प्रोफेसर पंडित 1988 से शिक्षण क्षेत्र में हैं। वह 1985 से अनुसंधान के क्षेत्र में हैं। वह कई प्रतिष्ठित संगठनों की सदस्य हैं, जैसे कि अमेरिकी स्टडीज रिसर्च इंस्टीट्यूट, हैदराबाद, इंडियन एसोसिएशन ऑफ अमेरिकन स्टडीज, ऑल इंडिया पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन, भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन सेक्युलर सोसाइटी इत्यादि में अपनी सेवाएं दे चुकी है।

उन्होंने ‘भारत में संसद और विदेश नीति’ (1990) और ‘एशिया-नैतिकता और नीति में पर्यावरण शासन का पुनर्गठन’ 2003 जैसी किताबें भी लिखी हैं।

Related Articles

Back to top button