StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

कटरीना की ट्रोलिंग पर सलमान भड़के: बोले- मुझे भी कहा बूढ़ा हो गया, शो में उतारी टी-शर्ट और दिखाए एब्स

मुंबई। ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बॉडी-शेमिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों को उनके शरीर, वजन, लुक्स और उम्र को लेकर निशाना बनाया जाता है। इसी दौरान सलमान ने अपनी उम्र को लेकर हुई ट्रोलिंग का भी जिक्र किया और मंच पर जैकेट और टी-शर्ट उतारकर एब्स दिखाए।

सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया और गेमिंग आज रोजगार का बड़ा जरिया बन चुके हैं। कंटेंट क्रिएशन, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग से लोग पैसा और पहचान हासिल कर रहे हैं, लेकिन इसी प्लेटफॉर्म पर ट्रोलिंग भी बढ़ी है। उन्होंने सवाल किया कि किसी दूसरे व्यक्ति को अपमानित करके पैसा कमाने की जरूरत क्यों पड़ती है।

‘मेरे बारे में भी लिखा- बूढ़ा हो गया’

सलमान ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के शरीर, वजन, लुक्स, परिवार, मुस्कान या उम्र तक को लेकर टिप्पणी की जाती है। उन्होंने बताया कि उनके बारे में भी लिखा गया कि वह बूढ़े हो गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, ‘बूढ़ा हो गया, ऑफकोर्स 60 साल का हो गया हूं।’ इसके बाद उन्होंने मंच पर टोपी, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी और अपने एब्स दिखाए।

सलमान ने कहा कि उम्र बढ़ना स्वाभाविक प्रक्रिया है और किसी व्यक्ति की उम्र या शरीर को लेकर उसका मजाक उड़ाना उचित नहीं है। उन्होंने ट्रोलर्स से यह भी पूछा कि अगर वे अपने शरीर या शक्ल को लेकर परेशान हैं तो किसी दूसरे व्यक्ति के लुक्स पर टिप्पणी क्यों करते हैं।

महिलाओं की बॉडी-शेमिंग पर भी बोले

सलमान ने महिलाओं के शरीर को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना स्वाभाविक है। मां बनने के बाद किसी महिला के शरीर में आए बदलावों पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिला दोबारा काम पर लौटकर अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकती है, लेकिन यह उसका निजी फैसला है कि वह परिवार और करियर के बीच किस तरह समय बांटना चाहती है।

सलमान ने ट्रोलर्स से अपील की कि किसी सेलिब्रिटी की निजी परिस्थितियों को जाने बिना उसके शरीर और निजी जीवन पर टिप्पणी करने से पहले सोचें।

Related Articles

Back to top button