रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम कल 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दोपहर 2:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर, रायपुर के कक्ष क्रमांक S-2-12 में रिजल्ट जारी करेंगे।
मंडल अधिकारियों के मुताबिक, परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राएं ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने कई अधिकृत वेबसाइटों पर व्यवस्था की है, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
परीक्षार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर Chhattisgarh Board of Secondary Education की वेबसाइट और अन्य पोर्टल्स पर परिणाम देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्र https://cg.results.nic.in, https://cgbse.nic.in, https://results.cg.nic.in और https://results.digilocker.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।
इसके अलावा मीडिया और एजुकेशन पोर्टल्स जैसे The Times of India, TV9 Bharatvarsh, The Indian Express, Jagran Josh और NDTV पर भी परीक्षा परिणाम उपलब्ध रहेगा।
हर साल की तरह इस बार भी लाखों विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंकों के साथ पास-फेल और डिवीजन की जानकारी भी ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत वेबसाइटों पर ही अपना परिणाम देखें।
