
मीनू साहू@बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की योजना के तहत नवंबर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में 01 लाख 42 हजार 859 किसानों द्वारा धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया गया है।
जिनसे 4 लाख 04 हजार 53 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।और अब तक 58.64 प्रतिशत धान का उठाव भी किया जा चुका है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशन पर जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सभी धान उपार्जन केंद्रों में सभी व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की गई है।
जिसके फलस्वरूप जिले में निर्विध्न रूप से धान खरीदी व उठाव का कार्य जारी है। इसके साथ ही कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय तथा नोडल अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।