ट्रांसफर आदेश आने के बाद छुट्टी के दिन विवि पहुंचे कुलसचिव एक्का, दस्तावेजों से छेड़छाड़ का आरोप

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा अंबिकापुर में व्याप्त भ्रष्टाचार अध्यादेशों के उल्लंघन की शिकायत पर उच्च शिक्षा मंत्री के द्वारा विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद एक्का का स्थानांतरण उच्च शिक्षा संचनालय रायपुर कर दिया गया है, तबादले के बाद रविवार को छुट्टी के दिन अचानक कुल सचिव के दफ्तर पहुंचकर अपने केबिन में जाने की खबर पर हलचल मच गई। कुल सचिव द्वारा फाइलों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी वहां मौजूद शिकायतकर्ता पार्षद आलोक दुबे ने लगाया। दरअसल उन्हीं के द्वारा पूरी शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री से की गई थी। सूचना पर तत्काल कुलपति भी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे. कुलपति अशोक सिंह ने कहा कि संडे के दिन यूनिवर्सिटी आने का कोई औचित्य नहीं है।

इधर कुलपति अशोक सिंह को जानकारी लगते ही भागे दौड़े यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहा उन्होंने कुलसचिव से दफ्तर आने की जानकारी पूछी तो बिना जवाब दिए अपने कैबिन से बाहर निकल गए। इधर कुलपति में कहा कि ट्रांसफर होने के बाद छुट्टी के दिन भी दफ्तर आना कोई औचित्य नहीं था। इसलिए मैं खुद आया हूं देखने के लिए। बहरहाल यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों ने कहा कि कुलसचिव के द्वारा कई फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है।

Exit mobile version