StateNews

फैक्ट्र्री में अमोनिया गैस लीक होने से मचा हड़कंप, जान बचाकर भागे मजदूर

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा शहर में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर जान बचाकर भाग गए।

घटना मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुई, जब फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस के रिसाव से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस के रिसाव को रोका।

अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button