देश - विदेश
महायुति से नाराज हुए रामदास आठवले, अमित शाह से करेंगे मुलाकात

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को महायुति सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है, जिसमें भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और एनसीपी के विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के नेता रामदास आठवले ने मंत्री पद न मिलने पर नाराजगी जताई है।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले राज्य में एक भी मंत्री पद ना मिलने से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी को कम से कम 2 मंत्री पद तो देना ही चाहिए था। उन्होंने कहा- “हमारी पार्टी एक बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। हमें निगलेक्ट करना सही नहीं है। एक भी सांसद ना होने के बाद भी मुझे कैबिनेट पद दिया इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद कहता हूं। हम अब भी 2 मंत्री पद की मांग करते हैं।”