छत्तीसगढ़गरियाबंद

अयोध्या से लौटे रामभक्तों का तिरंगा चौक में जोरदार स्वागत, जानिए रामभक्त ने क्या कहा

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन उपरांत गरियाबंद पहुंचे। जिला मुख्यालय गरियाबंद से करीब 30 महिला और पुरुष प्रभु श्री रामलला के दर्शन के लिए 14 फरवरी को अयोध्या धाम रवाना हुए थे। 4 दिन की यात्रा के बाद गरियाबंद पहुंचे। इस अवसर पर नगर के तिरंगा चौक पर राममय माहौल नजर आया। शाम से ही बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल एवं हिंदू संगठन के लोग रामभक्तों के स्वागत के लिए एकजुट हो गए थे। गरियाबंद पहुंचते ही पटाखे फोड़े गए, लोगों ने उत्साह से स्वागत किया। सभी रामभक्तों की आरती उतारी, पुष्प वर्षा की और प्रभु श्री रामलला के तीर्थ नगरी से वापस लौटने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर आयोध्या से लौटे रामभक्त परस देवांगन ने बताया कि प्रभु श्री राम लाल के दर्शन कर मन को आत्मीय सुख मिला है। हमारे कई पीढियों के संघर्ष और बलिदान के बाद आज प्रभु श्री राम अपने घर लौटे हैं। पूरे देश में प्रभु श्री राम के दर्शन को लेकर उत्साह है। हजारों की संख्या में लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायपुर संभाग से करीब 1344 लोग प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से अयोध्या भेजे गए थे।

Related Articles

Back to top button