StateNewsदेश - विदेश

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना का नया वैरिएंट, 30 राज्यों में 7121 एक्टिव केस; अब तक 74 मौतें

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अब तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7121 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। बीते एक हफ्ते से रोजाना औसतन 400 नए मामले सामने आ रहे हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2223 एक्टिव केस हैं। अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 19-19 मौतें हुई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, JN.1 वैरिएंट सबसे आम है और यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 का सब-स्ट्रेन है, जो इम्यूनिटी को कमजोर करता है। इसके अलावा LF.7, XFG और NB.1.8.1 जैसे वैरिएंट भी देश में पाए गए हैं, जिनमें तेजी से फैलने की क्षमता है। हालांकि WHO ने इन वैरिएंट्स को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ माना है, न कि चिंताजनक। बढ़ते मामलों को देखते हुए PM मोदी से मिलने वाले मंत्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट पर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है लेकिन घातक नहीं है। लोगों को सतर्क रहने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।

  • केरल: सभी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य, लक्षणों पर RT-PCR टेस्ट जरूरी।
  • गुजरात: अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर तैयार। गले में दर्द-सर्दी पर खुद को क्वारंटीन की सलाह।
  • यूपी: डिप्टी CM ने कहा- ऑक्सीजन प्लांट और अस्पतालों की तैयारी पूरी।
  • बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वास्थ्य विभाग को सतर्क किया।
  • उत्तराखंड, हिमाचल: ऑक्सीजन, दवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • कर्नाटक: गुलबर्गा में 25 बेड का कोविड वार्ड तैयार।

Related Articles

Back to top button