ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन

रायपुर। राजधानी रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का बुधवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

रजनी ताई उपासने ने 1978 में इतिहास रचते हुए रायपुर से पहली महिला विधायक बनने का गौरव हासिल किया था। उस समय राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सीमित थी, ऐसे दौर में रजनी ताई ने जनता का भरोसा जीतकर विधानसभा पहुँचीं और समाज में महिलाओं की मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हितों और रायपुर के विकास को प्राथमिकता दी।

उनकी सादगी, ईमानदारी और जनता से जुड़ाव ने उन्हें लोगों के बीच विशेष पहचान दिलाई। रजनी ताई उपासने ने राजनीति से परे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई और महिलाओं व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम किया।

उनके निधन पर प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ और रायपुर की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

Related Articles

Back to top button