छत्तीसगढ़

Raipur: जब दर्जनों की संख्या में सीएम हाउस पहुंचे महिला और पुरुष…..जानिए फिर क्या हुआ

रायपुर। शनिवार की दोपहर दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सीएम हाऊस पहुंच गए। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बेरिकेंडिग को हटाने लगे। और सीएम निवास के गेट तक पहुंच गए। दर्शनकारियों पर पुलिस का कोई काबू नहीं चला और यह मुख्यमंत्री निवास के करीब पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ा।

पुलिस अधिकारियों और जवानों को आई चोट

मुख्यमंत्री निवास के स्वर्ण जयंती तिराहे के पास जाकर नारेबाज़ी करने लगे और गेट को धकेलकर मुख्य गेट की तरफ़ जाने लगे। इसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर व्यवस्था ठीक कराई गई। कुछ प्रदर्शनकारियों के धक्का मुक्की से पुलिस अधिकारियों और जवानों को चोट भी आई है। तय कार्यक्रम से अनावश्यक हटकर प्रदर्शन कर क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

लाभांडी इलाके में बस्तियों को तोड़ा जा रहा

लाभांडी इलाके में बस्तियों को तोड़ा जा रहा है। वहां रहने वाले लोगों को विस्थापित किया जाना है। मकानों पर हो रही कार्रवाई को लोगों ने गलत ठहराया है। इसका विरोध करते हुए भीड़ कलेक्टर दफ्तर पहुंची। लेकिन वहां कोई अफसर नहीं मिला। फिर लोग पैदल मार्च करते हुए सीएम निवास पहुंच गए।

Related Articles

Back to top button