रायपुर

Raipur: किसानों के पक्ष में जंगी प्रदर्शन, डी पुरंदेश्वरी, डॉ रमन सिंह करेंगे रायपुर में विशाल धरना प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

रायपुर।  (Raipur) भाजपा रायपुर जिला द्वारा कल 22 जनवरी को कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के खिलाफ की गई वादाखिलाफी के विरोध में बूढ़ा तालाब धरना स्थल में प्रदर्शन आयोजित की  गयी है।

(Raipur) बूढ़ा तालाब में धरना पश्चात राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की अगुवाई में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट घेराव के लिए कूच करेंगे।

Chhattisgarh: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 860 लीटर मदिरा बरामद, जानिए

(Raipur)   धरना प्रदर्शन गिरफ्तारी  में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, कार्यालय मंत्री सुभाष राव, कार्यक्रम संयोजक छगन मून्दड़ा, सहसंयोजक डॉ प्रमोद साहू जिला महामंत्री ओंकार बैस रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर जिले में निवासरत भाजपा प्रदेश व जिला पदाधिकारी किसान मोर्चा,महिला मोर्चा , युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी व कार्यक्रम संयोजक छगन मूंदड़ा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button