छत्तीसगढ़
Raipur: पूर्व मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता, छत्तीसगढ़ सरकार के मैनेजमेंट को बताया फेल

रायपुर। (Raipur) कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर एक बार फिर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता करके कांग्रेस सरकार पर कोविड वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।
प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव, शशि थरूर, जयराम रमेश जैसे लोगों ने वैक्सीनेशन को लेकर भ्रम फैलाया है। केंद्र के वैक्सीन देने के बावजूद अभी तक लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रहा। छत्तीसगढ़ सरकार के मैनेजमेंट को पूर्व मुख्यमंत्री ने फेल बताया है।
टीका खरीदी में देरी की वजह से लोगों को टीका नहीं लग पा रहा। कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन की स्थिति बेहद खराब है। राहुल गांधी को इन सब विषय पर जवाब देना चाहिए।