रायपुर। राजधानी के माना इलाके में कारोबारी को घायल कर 50 लाख की लूट की सूचना मिली है। मिंटू पब्लिक स्कूल के पास 3 बाइक पर 9 लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। कारोबारी MMI अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस आलाधिकारी अस्पताल के लिए रवाना हो चुके हैं। यह मामला माना थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोककर उसकी एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। रुपये जब नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है।
इधर घटना के बाद मौके पर माना पुलिस की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।