छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया पखांजुर क्षेत्र का भ्रमण, अस्पताल एवं स्कूल का निरीक्षण

देबाशीष बिस्वास@कांकेर। जिले के नव पदस्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला आज पखांजुर क्षेत्र का किया भ्रमण,बतादे की कांकेर जिले के नव पदस्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला आज पहली बार पखांजुर क्षेत्र का भ्रमण किया है।
उन्होंने हरनगढ़ मे स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया एवं पखांजुर सिविल अस्पताल का भी जायजा लिया है, डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि बोहत जल्द पखांजुर सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक खुल जायेगा। जल्द ही मदर चाइल्ड अस्पताल को भी चालू कर दिया जाएगा।