Raigarh: जेल भरो आंदोलन को लेकर भाजपाइयों का उग्र प्रदर्शन, बेरिकेट्स लांघने के प्रयास में पुलिस और भाजपाइयों के बीच झड़प,कुछ को आई चोट, सांसद सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

नितिन@रायगढ़। पूर्व निर्धारित समय पर आज दोपहर 11 बजे सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन के दौरान सांसद गोमती साय के नेतृत्व में बड़ी रैली निकालते हुए करीब 12 बजे जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़ आ पहुंचे।

यहां उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा बिना अनुमति के धरना आंदोलन व सभा के आयोजन पर रोक लगाने के अलोकत्रांत्रिक निर्णय के खिलाफ पुरजोर विरोध किया। भाजपाई इसी फैसले के विरोध में पूरे राज्य भर में आज जेल भरो आंदोलन कर रहे थे।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220516-WA0009.mp4

इसी क्रम में रायगढ़ सांसद गोमती साय के नेतृतव में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से पहले रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न चौक _चौराहों से होकर कलेक्टोरेट प्रांगण के बाहर पहुंची। यहां तैनात पुलिस बल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्टोरेट के पहले ही बैरीकेड्स लगाकर रोक दिया।

https://khabar36.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220516-WA0010.mp4

इस दौरान कार्यकर्तांओं की पुलिस के साथ जमकर झूमाझटकी और धक्कामुक्की हो गई। इस बीच जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जमीन पर गिर पड़े। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई। जिनका पुलिस के द्वारा वहीं प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बावजूद जेल भरो आंदोलन के तहत सांसद गोमती साय सहित सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी भी दी। इस दौरान सांसद गोमती साय का कहना था कि सरकार ने इस आदेश को लागू कर प्रदेश को आपातकाल की स्थिति में ला खड़ा किया है। सरकार का ये निर्णय पूरी तरह से लोकतंत्र के खिलाफ है। जब तक राज्य सरकार अपना निर्णय वापस नही ले लेती तब तक भाजपा कार्यकर्ता इसके विरोध में लगातार आंदोलन करते रहेंगे। प्रदेश सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर आम जन की आवाज नही दबा सकती।

आंदोलन को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व आई ए एस अधिकारी ओ पी चौधरी ने कहा जिस तरह से कांग्रेस की सरकार ने काला कानून लागू किया है जनता अपने हक की लडाई नहीं लड़ सकती है । न ही धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम भी नहीं कर सकती। कांग्रेस की सरकार और उसका प्रशासन भ्रष्टाचार में पूर्णत: लिप्त है। इसलिए हमने आज प्रदेश भर में आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

Exit mobile version