छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियन की रैली

नितिन@रायगढ़। शहर के सतीगुड़ी चौक में आज ट्रेड यूनियन कॉउंसिल रायगढ़ के आव्हान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध आज एक दिवसीय विरोध रैली और सभा का आयोजन किया गया।

सभा और रैली को लेकर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष गणेश कछवाहा ने बताया कि आज हम अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मई और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों दोनों के उपलक्ष्य में रैली और सभा दोनों का आयोजन किया है।

वर्तमान में देश की केंद्र सरकार पूंजीवादियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने के हिसाब काम कर रही है। वह जब से सत्ता में आई है तब से निजीकरण की प्रकिया तेज हो गई है।इतना ही नही देश में जातीय और संप्रदायिक दंगे भी बढ़ने लगे है।जिसकी वजह से देश की आम जनता महंगाई बेरोजगारी,भुखमरी से जूझ रही। अतः ट्रेड यूनियन कॉउंसिल रायगढ़ ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा सर्वधर्म सद्भाव को बनाये रखने के लिहाज से आज की सभा और रैली का आयोजन किया है। रैली में शामिल यूनियन के सदस्य शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरे। इस दौरान मई दिवस जिंदाबाद और रायगढ की जनता को लाल सलाम के नारे लगाये।

Related Articles

Back to top button