Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh: मनरेगाकर्मियों की रैली, दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत, संबंधित कार्य पड़ा ठप

नितिन@रायगढ़। विगत 4 अप्रैल 2022 से छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत है। मिनी स्टेडियम में इनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अपने प्रदेश संगठन के निर्देश और रूपरेखा पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।

जिले के सभी ब्लॉक के मनरेगा कर्मचारी सैकड़ो की संख्या में हड़ताल पर है। अपको जानकारी के लिए बता दे की मनरेगा कर्मचारी के हड़ताल पर होने से इनसे संबंधित कार्य भी ठप पड़ा हुआ है। आज शहर के मिनी स्टेडियम से छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ इकाई रायगढ़ के बैनर तले वादा निभाओ रैली निकाली गई. यह रैली मिनी स्टेडियम से निकाली गई।

रैली में नारेबाजी करते हुए सिग्नल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट के पास समाप्त हुई।

मनरेगा कर्मचारियों की मांगे

इनकी पहली मांग है की कांग्रेस पार्टी के चुनावी जन घोषणा पत्र 2018 को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए.

इनकी दूसरी मांग है की नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए। मनरेगा कर्मियों का कहना है की जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी तब तक हमारा अनशन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button