Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायगढ़

Raigarh: विद्युत शव दाह केंद्र हुआ बेकार, शवदाह में लग रहे है 5 से 6 घंटे

नितिन@रायगढ़। कोविड काल में नगरीय सरकार की पहल से बनाया गया विद्युत शव दाह केंद्र चांदमारी बदहाली की स्थिति में आ चुका है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार चांदमारी मुक्ति धाम में लगे विद्युत शव दाह केंद्र में शव जलाने की मशीन को एक शव जलाने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। इतने में भी कई बार आधा शव ही जल पाता है। ऐसे में पूरे शव को जलने मे करीब 12 – 13 घंटे लग रहा है। इस परेशानी की वजह से लोग विद्युत शव दाह मशीन का उपयोग करने से हिचकिचा रहें हैं। इस मुक्ति धाम में आज भी लोग लकड़ियों के प्रयोग से शव जला रहे है। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा हैं। सीधे तौर पर कहें तो गैस सिलेंडर और बिजली दोनों से चलने वाला शव दाह यूनिट उपयोगहीन हो चुका है।

इस समस्या को लेकर महापौर जानकी काटजु से बात करने पर उन्होंने माना कि देख-रेख और जानकारी के अभाव में ऐसा हो रहा है। हम प्रयास करेंगे कि लोगों के बीच विद्युत शवदाह के उपयोग को लेकर होने होने वाले फायदों की जानकारी साझा की जाएगी। ताकि लकड़ी के प्रयोग से शव जलाने के कारण पर्याय वरण को होने वाली क्षति को रोका जा सके। साथ ही हम प्रयास करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विद्युत शव दाह यूनिट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए।  वर्तमान में यूनिट में जो भी समस्याएं आ रही है। उसका जल्द ही स्थाई समाधान कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button