
मनीष सरवैया@महासमुंद. जिले के पिथौरा वन क्षेत्र के ठाकुर दिया कला ग्राम बेरला निवासी रोहित कवर 60 साल को आज सुबह तड़के जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया है। व्यक्ति ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली है। ग्रामीणों की मदद से सहायता वाहन 112 में रोहित कंवर को जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर अवस्था में ले जाया गया। जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद घायल को जिला मेडिकल कॉलेज महासमुंद रेफर किया गया है।
वन विभाग हमेशा की तरह अपनी कुंभकर्णी निंद्रा में मदमस्त रहा शिकायत मिलने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचा, वन विभाग की लापरवाही के चलते घायल के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया है। जानकारी अनुसार घायल वृद्ध की स्थिति ठीक है। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज महासमुंद में जारी है।
मोबाइल नंबर..9617024555..
9644024100..