AICC राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की प्रेसवार्ता, बीजेपी पर साधा निशाना, जानिए उन्होंने क्या कहा

रायपुर। AICC राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 9 में 7 सांसदों का टिकट बीजेपी ने काटा है। टिकट काटने के बाद भाजपा ने यह सिद्ध कर दिया कि वे नकारा और निकम्मे थे। केंद्र के तमाम लीडर आ रहे हैं अपने देश को बदनाम कर रहे हैं। नंवबर में किए गए वादों में से कितने वादे बीजेपी सरकार ने किए।
क्या आपने झूठ बोल कर यहां की सरकार को हटाने का काम किया है। आपराधवाद और नक्सलवाद में रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का कार्यकाल बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में एक नारा रहा है। महतारी वंदन योजना पूरी तरह से फ्लॉप रही है। कृषि उपकरणों में जीएसटी लगा दी जाती है। यह प्रदेश किसानों का प्रदेश है। 2014 में टमाटर के बीज की कीमत 2014 में 20 हज़ार था वह आज डेढ़ लाख हो गया है। एक तरफ कीमत बढ़ी और दूसरी तरफ आम आदमी की इनकम घटती गई। किसानों का सुसाइड रेट बढ़ा। किसानों का कर्ज 3 प्रतिशत बढ़ा है।
यहां के किसान मेहनत करता है। उपज भी हैं और किसान आत्महत्या करता है तो केंद्र कि नीतियों पर सवाल खड़ा होता है। 1 दिन में दर्जनों ट्रेन कैंसिल हो जाती है। कोयले की ट्रेन चल रही है आम आदमी की ट्रेन कैंसिल हो रही है।

यहाँ के किसी भी सांसद ने सवाल नही उठाया कि यह चुनाव नीतियों और सांसद का है। छत्तीसगढ़ को उसका वाजिब हक मिलना चाहिए। वोट मोदी के नाम पर मांग रहे हैं। तो कैंडिडेट्स क्यों खड़ा किये हैं ? यह केवल झूठ बोलने की सरकार है। झूठों के सरदार और झूठों के शहंशाह दिल्ली में बैठे हैं। 150 से ज्यादा सीटें बीजेपी को नहीं मिलेगी। एग्जिट पोल मोदी की तरफ से आई है। उनकी बौखलाहट खुलकर सामने आ रही है। 400 पार का नारा विफल हो रहा है। 400 पार इसलिए चाहिए कि संविधान में संशोधन हो सके। चुनाव अब bjp और जनता के बीच हो गई है।

Exit mobile version