StateNewsखेलदेश - विदेश

नॉर्वे चेस में प्रज्ञानानंदा का कमाल, वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को 7 दिन में दूसरी बार हराया

ओस्लो। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर.प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार मात दी है।

टूर्नामेंट के आठवें राउंड में 20 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से शानदार खेल दिखाते हुए पांच बार के विश्व चैंपियन कार्लसन को हराकर शतरंज जगत में सनसनी मचा दी।

यह नॉर्वे चेस 2026 में कार्लसन के खिलाफ प्रज्ञानानंदा की दूसरी जीत है। इससे पहले 28 मई को उन्होंने सफेद मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को हराया था। महज सात दिनों के भीतर विश्व नंबर-1 खिलाड़ी को दो बार हराना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

इस जीत के साथ प्रज्ञानानंदा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार हराया है।

इससे पहले वर्ष 2007 में भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथ आनंद ने लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में कार्लसन को लगातार दो मुकाबलों में पराजित किया था। पिछले 19 वर्षों में यह पहला अवसर है जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार शिकस्त दी हो।

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में फ्रांस के Alireza Firouzja ने मौजूदा विश्व चैंपियन D Gukesh को हराया। वहीं Wesley So ने अर्मागेडन मुकाबले में जीत दर्ज कर 14 अंकों के साथ बढ़त बनाए रखी। प्रज्ञानानंदा 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button