
नितिन@रायगढ़। थाना लैलूंगा ग्राम घटगाँव क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी रायगढ़ पुलिस ने शार्ट टाइम में सुलझा ली है। 11 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे थाना लैलूंगा पुलिस को घटगांव के ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव की एक महिला नागवंशी उम्र लगभग 35 वर्ष का उसके घर पर और एक अन्य पुरुष संजय नाग उम्र लगभग 28 वर्ष का उसी घर के पास कच्चे रास्ते पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही एसपी रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल ने तत्काल लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शरद चंद्रा के साथ साइबर सेल, फॉरेंसिक प्रभारी शत्रुघ्न सिंह श्याम को डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर भेजा। आप स्वयं भी आए । पंचनामा दौरान ही दोनों महिला पुरुष के गले में लिगेचर मार्क दिख रहे थे। जिससे हत्या किया जाना साफ दिख रहा था। इस तरह साइबर सेल की सहायता से संदेहियों से कड़ी पूछताछ शुरू की गई।
आरोपी सुलेचंद नाग ने बताया कि वह पहले से जानता था कि उसकी गैर मौजूदगी में गांव का संजय नाग उसकी पत्नी से मिलता है। इस वजह से गांव वालों के सामने उसे शर्मिंदा होना पड़ रहा था। इस बीच 10 और 11 फरवरी की रात जब वह रायगढ़ पूंजीपथरा से अपने घर आया। तब उसका दोस्त शंकर भी साथ था। घर पर अपनी पत्नी को संजय नाग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नशे में सोते देख लिया। उसी समय दोनो को मारने का सोच लिया शंकर की मदद से पहले संजय को घर में पड़े सफेद रंग की प्लास्टिक तार से गला घोट कर मार दिया, इस दौरान पत्नी सुलेचन जागकर सहम गई। संजय के बाद श्रीमति को भी एक काले तार से गला घोंटकर मार डाला। जिसके बाद दोनो अंधेरे में कपड़े पहनाया फिर फंस जाने के डर से संजय को उठाकर बाहर ले गए और बाजू के कच्चे रास्ते में रख दिया। इस दौरान उसके शव को भी गिराया जिस कारण माथे पर चोंट का निशान दिख रहा था। आरोपियों का प्लान घटना को फांसी का स्वरूप देने का था। इसलिए झूठी कहानी भी बना ली थी। प्रकरण हत्या और साक्ष्य छुपाने का अपराध दर्ज कर दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर गवाहों के समक्ष क्राइम सीन का रिक्रियेशन भी कराया गया।