छत्तीसगढ़बिलासपुर

यहां पढ़िए बिलासपुर की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

मनीष शरण@बिलासपुर। क्रेडिट कार्ड बंद करने का झांसा देते हुए डेढ़ लाख रुपए की ठगी हो गईं। इस मामले की शिकायत कोनी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता बिरकोना निवासी प्रदीप साहू ने जानकारी दी है। क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए अज्ञात नंबर से फोन आया था।

खुद को मंत्री का पीए बताकर पूर्व सैनिक से 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की ख़बर सामने आई है। मंडी इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जगदीश प्रसाद चंद्रा भूतपूर्व सैनिक है।

आम लोगों की समस्या सुनने के लिए बिलासपुर आईजी दरबार खोलेंगे। रेंज आईजी बद्री नारायण मीणा हर महिन जनदर्शन करेंगे. आयोजन 1 से 15 तारीख के बीच होगा.जनदर्शन में पीड़ित सीधे रेंज आईजी से शिकायत कर पाएंगे। जल्द नई व्यवस्था शुरू होगी।अवैध शराब पर कार्रवाई करने गए आबकारी टीम… सीपत क्षेत्र के कोचिए और महिलाओं ने हमला कर दिया. वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों पर सीपत पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही हुई है। आबकारी अधिकारियों ने शिकायत की है। कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए।

बिलासपुर रेलवे जोन ने मॉक ड्रिल किया। रेल हादसे से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जयराम नगर लटिया में मालगाड़ी ने हार्वेस्टर को टक्कर मारी है। 5 घायल लोग घायल हुए हैं। जिसके बाद तत्काल इमरजेंसी सायरन बजाया है। तब मौके पर रेल अधिकारी, राहत दल और मेडिकल टीम पहुंचे।तब पता चला रेलवे की तरफ से मॉक ड्रिल किया जा रहा था।

Related Articles

Back to top button