क्राईमबिलासपुर

अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता, 1300 से अधिक के खिलाफ कार्रवाई, अपराधों में भी आई कमी

हृदेश केसरी@बिलासपुर। पुलिस प्रशासन ने 2 महीने के भीतर अवैध नशे के खिलाफ 1303 लोगों के ऊपर कार्रवाई की है।  जिसमें 248 लोगों को जेल भेजा गया है।  नारकोटिक नशे और गांजा के ऊपर पुलिस प्रशासन की कड़ी करवाई से अपराधों में भी कमी आई है। जैसे कि चाकूबाजी में 84 प्रतिशत की कमी आई है।  एक्सीडेंट और मारपीट जैसी घटनाओं के अपराधों में कमी आई है। जिले में चोरी की वारदात भी कम हुई है। 2 महीने के भीतर अवैध नशे के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की है।  पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के आने के बाद अवैध नशे के खिलाफ तेजी से कार्यवाही और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता हासिल हुई है।

Related Articles

Back to top button