छत्तीसगढ़
Raigarh: टावर लाइन शिफ्टिंग के दौरान हादसा, 4 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, 1 की हालत गंभीर

रायगढ़। जिले के खरसिया में बड़ा हादसा हो गया है। लाइन शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में 4 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना खरसिया के नेशनल हाइवे के ग्राम चपले का है। कुछ दिनों से यहां पर टावर लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा था। आज भी मजदूर टावर खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान टावर गिर गया।
इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को मर्चुरी भेजा गया है।