पद्मश्री अनुज शर्मा ने जसगीत और सुमधुर गीतों से श्रोताओं को झुमाया….दर्शकों ने की प्रशंसा

नितिन@रायगढ़। इन दिनों शहर में 39 वें महाराजा चक्रधर संगीत समारोह की धूम मची हुई है। इस समारोह में भाग लेने के लिए देश_प्रदेश के अलावा विदेश से भी ख्याति प्राप्त कलाकर और राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रायगढ़ आ रहे हैं। इस क्रम में बीते कल विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा भी चक्रधर समारोह में भाग लिया। आप समरोह के नौवें दिन मंच पर अपनी टीम के साथ सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने गुरु वंदना से गीत आरम्भ करते हुए छत्तीसगढ़ी में जसगीत गाकर श्रोताओं को अपने साथ जोड़ा और खूब वाहवाही पाई।

इधर प्रेस कर्मियों से चर्चा के दौरान आपने बताया कि सिर्फ उनके लिए ही नहीं राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के लिए भी आज चक्रधर समारोह में पार्टिसिपेट करना गौरव की बात हो गई है। इसके पीछे की वजह यह है कि रायगढ़ शहर में कला,संस्कृति और साहित्य के पारखी लोगों की संख्या अधिक है। यहां के सुधी दर्शकों में भी कला और संगीत में विशेष रुचि है,इनके बीच उपस्थित होकर अपने कला का प्रदर्शन करना किसी भी कलाकार के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।।

Exit mobile version