
अनिल गुप्ता@दुर्ग. अग्निपथ स्कीम का विरोध में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन भिलाई विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भी किया गया। इस दौरान सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आयोजन में पहुँचकर केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध किया।
भिलाई के सेक्टर 1 इक्विपमेंट चौक में आयोजित इस सत्याग्रह के आयोजन में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव नगर निगम महापौर नीरज पॉल एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। और अग्निपथ योजना का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया। सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे इन नेताओं का कहना था, की देश के युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कर केंद्र सरकार सैनिक नही बल्कि श्रमिक बनाना चाहती है। जिसका विरोध आज प्रदेश स्तर पर किया जा रहा है।