छत्तीसगढ़राजनीति

बीजेपी की पीसी, पंचायत चुनाव प्रभारी और डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहे मौजूद, जानिए क्या कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया..जिसमें पंचायत चुनाव प्रभारी सौरभ सिंह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा मौजूद रहे…उन्होंने कहा कि
हमारी सरकार बनने के बाद कई सारे काम हुए हैं। 11672 पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं। 433 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। 140 जनपद पंचायतों का निर्वाचन होगा। मोर आवास मोर अधिकार भूपेश सरकार रोक कर रखे हैं. इसको लेकर कई सारे प्रदर्शन BJP के द्वारा किया गया था। इसके बाद BJP ने प्रण लिया, BJP की सरकार बनने के बाद सबसे पहले हस्ताक्षर आवास पर किया जाएगा। सरकार बनने के बाद ग्रामीण आवास की स्वीकृति दी गयी। छत्तीसगढ़ में 6 लाख 99 हज़ार 331 आवास बनाया जाना था। अब तक 1 लाख 41 हज़ार आवास स्वीकृति मिल गयी है।

17 राज्यो में से 16 राज्यो को सर्वे सूची के आधार पर आवास देने की जरूरत नही पड़ी। लेकिन छत्तीसगढ़ में ही केवल 2011 की सूची के आधार पर सर्वे सूची देखी जा रही थी। राज्यस्तर का सूची पहले से ही बन कर तैयार था। कांग्रेस के शासन में 47 हज़ार आवास जो कि कांग्रेस के शासन में रोककर रखा गया था,।
उसको भी दे दिया गया। नई सरकार बनने के बाद आवास का संकल्प था।

Related Articles

Back to top button