देश - विदेश

Russia Ukraine War: रूस ने कीव में टीवी टावर को उड़ाया, चैनलों का प्रसारण बंद

नई दिल्ली। रूस ने कीव में टीवी टावर पर हमला किया है। जिसके बाद टीवी चैनलों पर प्रसारण बंद हो गया। इससे पहले रूस ने चेतावनी जारी की थी कि वह कीव के सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर हमला करेगा। इससे पहले आसपास रहने वाले लोगों को जगह खाली करने को कहा गया।

रूस ने कहा कि वह विभिन्न राज्य संस्थानों और रूसी नागरिकों पर  हुए हमलों की संख्या को दबाने के लिए यूक्रेनी राजधानी में ‘सूचना और मनोवैज्ञानिक संचालन केंद्र’ के खिलाफ स्ट्राइक शुरू करेगा।

मॉस्को ने उन निवासियों के लिए चेतावनी जारी की है जो कीव के केंद्र में मुख्यालय के पास संचार टावरों के करीब रहते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें पहले ही घर खाली करने को कहा गया।  रूसी सैना का काफिला कीव के उत्तर से आगे बढ़ रहा है और पहले की रिपोर्ट की तुलना में काफी लंबा है।

विशाल काफिले में बख्तरबंद वाहन, टैंक, तोपखाने और सहायक वाहन शामिल थे। नवीनतम अपडेट के अनुसार, काफिला कीव के केंद्र से 17 मील (25 किलोमीटर) दूर था।

Ukraine के खारकीव में रूस ने किया बड़ा मिसाइल अटैक, अस्पताल तबाह, कीव में भी धमाका

रूस, यूक्रेन के बीच 2 मार्च को दूसरे दौर की वार्ता

, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत 2 मार्च को होगी। दोनों पक्षों ने सोमवार को पहले दौर की बातचीत के बाद फिर से मिलने का फैसला किया, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। बेलारूस के सीमावर्ती शहर गोमेल में सोमवार को पहले दौर की वार्ता करीब पांच घंटे तक चली थी।

Related Articles

Back to top button