StateNewsदेश - विदेश

कांग्रेस को सिर्फ अवैध बांग्लादेशियों की चिंता, हजार राहुल-गोगोई भी मेरा कुछ नहीं कर सकते: सीएम हिमंता

दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया है।

शनिवार को गुवाहाटी में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को असम के मूल निवासियों के हितों की नहीं, बल्कि अवैध बांग्लादेशियों की चिंता है। सरमा ने दावा किया कि “हजार राहुल गांधी और गौरव गोगोई भी मेरा कुछ नहीं कर सकते”, क्योंकि यह मुद्दा असम के लोगों के अस्तित्व से जुड़ा है।

‘मिया मुसलमान’ शब्द को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शब्द उन्होंने नहीं गढ़ा है, बल्कि वही समुदाय खुद इसका इस्तेमाल करता है, जो बांग्लादेश से आकर बस गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी इस शब्द का इस्तेमाल हुआ है।

सीएम सरमा ने X पर पोस्ट कर चेतावनी दी कि अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या निचले असम के कई जिलों की जनसांख्यिकी बदल रही है। उनके अनुसार, इससे जिले मुस्लिम-बहुल बन सकते हैं और भविष्य में बांग्लादेश में विलय की मांग उठने का खतरा भी है।

वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम सुप्रीम कोर्ट के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं और यह अदालत की अवमानना जैसा है।

Related Articles

Back to top button