आजादी का अमृत महोत्सव, बीएसएफ के जवानों ने सायकिल रैली का किया

अनिल गुप्ता@दुर्ग. भिलाई में तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा भी आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बीएसएफ के जवानों द्वारा सायकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया।
बीएसएफ के जवानों सहित शारदा विद्यालय के छात्रों ने सायकिल रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाया।
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने शहर के लोगो मे देशभक्ति का जज्बा स्थापित करने के लिए अपनी साइकिल पर तिरंगा लहराते हुये अलग अलग मार्गो से होकर गुजरे। जहाँ कतारबद्ध होकर लोगों ने भी भिलाई में सेवा दे रहे बीएसएफ जवानों का हौसला अफजाई किया। इस दौरान भारत माता के जयघोष भी लगाये गये। इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए बीएसएफ के द्वारा शारदा विद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया गया। और उन्होंने ने भी बेहद उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ये तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। जिसका समापन सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक इंदराज सिंह द्वारा झंडा दिखाकर किया गया।