छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

4 सालों से सरकार ने जनता को लात और जूता मारा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने साधा निशाना, बोले -समय आ गया है माफी मांगने हाथ जोड़ने का

रायपुर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने निशाना साधा है। 4 सालों से सरकार ने जनता को लात और जूता मारा है। लोगों के साथ विश्वासघात किया है। तो समय आ गया है माफी मांगने हाथ जोड़ने का।

नारायण चंदेल के बेटे के ऊपर दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये सरकार बिलो द बेल्ट वार कर रही है। अगर दम है तो बृजमोहन अग्रवाल पर करें। नारायण चंदेल पर करें। उनके बच्चों के खिलाफ क्यों कर रहे हैं। बच्चे सभी के होते हैं।

युवा महोत्सव को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार कोई डेवलपमेंट तो कर नहीं सकती,उसके लिए पैसे नहीं है। इसलिए लोगों को महोत्सव में डूबा कर लोगों की भावनाओं को कैश करने का काम कर रही है। माफिया राज, कानून व्यवस्था खराब चल रहा है इससे कोई मतलब नहीं है। नई- नई सी गुफा छोड़कर पब्लिसिटी कर वोट लेने की राजनीति कर रहे हैं। जनता 4 सालों में इनको समझ गई है। महोत्सव का विरोध नहीं है। महोत्सव करो लेकिन लोगों के जीवन में खुशियां भी लाओ। आदिवासियों के लिए महोत्सव करने के बाद उनका आरक्षण कम कर दिया। पूरा बस्तर आज जल रहा है। युवा महोत्सव करा रहे हैं युवाओं के पास रोजगार नहीं है। 1 लाख 20 हजार रुपए एक एक युवाओं के पैसे खाने का दोषी कौन है। सरकार का अंतिम समय आ गया है।

प्रदेशभर में आईएएस, आईपीएस के तबादले पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने ट्रांसफर के लिए दुकान खोल कर रखी है। उस दुकान में जो जितना भाव देगा वह इतने अच्छे जिले में जाएगा। भ्रष्टाचार के लिए उनको छूट होगी। सरकार चला चली की बेला में हैं। लौटती हुई सेना लूटपाट करते हुए जाती है। वैसे ही यह लोग भी लूटपाट करने की तैयारी कर रहे हैं।

बजट को लेकर मुख्यमंत्री का मंत्रियों के साथ चर्चा को पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पब्लिसिटी बताया उन्होंने कहा कि बजट है ही नहीं तो चर्चा क्या करेंगे। पिछले बजट का 50% भी खर्च नहीं हुआ है। विभागों के कामों के लिए पैसा सेंसन नहीं कर रहे हैं। सिंचाई सुविधा किसानों को नहीं मिल रही है। बजट पर चर्चा सिर्फ नाम के लिए है। सरकार पब्लिसिटी सी गुफेबाजी, भावनाओं का दोहन कर रही है।

Related Articles

Back to top button