देश - विदेश

58 साल की उम्र में सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बच्चे को जन्म, पिता ने शेयर की फोटो

नई दिल्ली। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में एक बच्चे को जन्म दिया। सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता को फिर से पुत्र रत्न मिला है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर बच्चे की फोटो शेयर की है। इसमें वह एक बच्चे के साथ बैठी नजर आ रही हैं जबकि दूसरी तरफ सिद्धू मूसेवाला की फोटो है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “सिद्धू के प्यारे प्रशंसकों के आशीर्वाद से उनके छोटे भाई का जन्म हुआ है। वाहेगुरु के आशीर्वाद से दोनों खुश हैं। शुभचिंतकों को धन्यवाद।” उनके पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

29 मई 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के बाद उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते बच्चे की हत्या के बाद उन्होंने आईवीएफ के जरिए दोबारा माता-पिता बनने का निर्णय लिया। इस उम्र में मां बनने से कई लोग हैरान थे। कुछ दिन पहले यह बात सामने आई थी कि सिद्धू मूसेवाला की मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अब उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हो गयी है।

Related Articles

Back to top button