यह कैसा न्याय’: अखिलेश यादव ने प्रयागराज हिंसा के आरोपी का घर गिराने पर राज्य सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रयागराज हिंसा के कथित मुख्य आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को गिराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
ट्विटर पर लिखते हुए कहा कि ये कहाँ का इंसाफ़ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख़्त प्रतिक्रिया हुई वो सुरक्षा के घेरे में हैं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जाँच पड़ताल बुलडोज़र से सज़ा दी जा कही है। इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान।
बुलडोजर के दल ने जावेद के घर के गेट और बाहरी दीवारों को तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे वह एक मास्टरमाइंड है।
प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और पुलिस ने शांति बहाल करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने शुक्रवार के विरोध प्रदर्शन और हिंसा के सिलसिले में नौ जिलों से 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। गिरफ्तार लोगों में 91 को प्रयागराज में रखा गया था।