Uncategorized

Gariyaband: बठेना कांड मामला,पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु भाजपाइयों का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

परमेश्वर राजपूत@छुरा। (Gariyaband) भाजपा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत भाजपा मंडल छुरा ने ब्लाक मुख्यालय के नगर पंचायत चौक छुरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर  नारेबाजी किये।

(Gariyaband) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के गृहग्राम विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में पिछले दिनों अनुसूचित जनजाति परिवार के पांच सदस्यों के हत्या के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। (Gariyaband) मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को हर योजना मे असफल बताया। विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में निरंकुश हो गई है। आमजनता को न्याय नहीं मिल रहा है। लगातार लोग पीड़ित व प्रताड़ित हो रहे हैं। इस सरकार के खिलाफ भाजपा निरंतर सड़क की लड़ाई लडेगी। क्योंकि गांव, गरीब, किसान कांग्रेस सरकार से परेशान है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की घटना में न्याय नहीं मिलने को लेकर तहसीलदार छुरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button